फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Burned bike, bike riders both brothers safe

डाढ़ में धू-धू कर जली हमीरपुर के युवक की बाइक

Sun, 04 Apr 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Burned bike, bike riders both brothers safe
डाढ़ में धू-धू कर जलती हमीरपुर के युवक की बाइक। - फोटो : Kangra
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ़ में एक बाइक बीच सड़क धू-धू कर जल गई। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार अपने भाई और दोस्तों के साथ मोटरसाइकिलों पर हमीरपुर से आदि हिमानी चामुंडा के लिए आए हुए थे। वे डाढ़ पहुंचने पर बाइक को खड़ा कर दोपहर का भोजन करने के लिए रुके थे। इस दौरान भोजन करने के बाद उन्होंने जैसे ही अपनी बाइक स्टार्ट करनी चाही तो बाइक ने एकदम से आग पकड़ ली। आग लगते ही दोनों भाई एकदम से नीचे उतरे और अपनी जान बचाई। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने भी बाइक के ऊपर पानी डालकर और अन्य तरीके से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन एकदम से आग तेज हो गई कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

वहीं बाइक के मालिक अक्षय कुमार ने बताया कि हम हमीरपुर से आदि हिमानी चामुंडा के दर्शन के लिए अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे और खाना खाने के लिए यहां पर रुके थे, जैसे ही उसने अपनी बाइक नंबर (एचपी-22डी-7215) को स्टार्ट किया तो बाइक ने आग पकड़ ली और हम दोनों भाई जल्दी से नीचे उतरे और आग बुझाने की कोशिश की, जिसमें स्थानीय दुकानदारों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भी हमारी मदद की, लेकिन सब बेकार गया और बाइक जलकर राख हो गई। अक्षय का कहना है कि इसकी इंश्योरेंस भी थर्ड पार्टी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed