फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BSNL launched the plan of freedom for customers in one rupee

Kangra News: बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए शुरू किया एक रुपये में आजादी का प्लान

Fri, 01 Aug 2025 06:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
BSNL launched the plan of freedom for customers in one rupee
बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए शुरू किया एक रुपये में आजादी का प्लान।
धर्मशाला। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक खास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत नया सिम लेने वाले उपभोक्ता मात्र एक रुपये के रिचार्ज पर बीएसएनएल का नया प्रीपेड सिम निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें कई आकर्षक सेवाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल धर्मशाला के वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि ‘स्वतंत्रता माह’ को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ‘फ्रीडम ऑफर’ लॉन्च किया है। यह योजना 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक लागू रहेगी। ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को प्रति दिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और नेशनल रोमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

यह योजना खासकर उन नए ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है जो बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑफर नए उपभोक्ताओं के अलावा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध रहेगा जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के माध्यम से किसी अन्य सेवा प्रदाता से बीएसएनएल में पोर्ट करवाएंगे। उपभोक्ता अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या अधिकृत रिटेलर के पास जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed