फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Brainstorming on Central Library Establishment and AI Use

Kangra News: केंद्रीय पुस्तकालय स्थापना और एआई उपयोग पर मंथन

Wed, 15 Apr 2026 08:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on Central Library Establishment and AI Use
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की पुस्तकालय सलाहकार समिति की बैठक में केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना, एआई के उपयोग और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विश्वविद्यालय की पुस्तकालय सेवाओं से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान देहरा स्थित नवनिर्मित स्थायी परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना को प्रमुख एजेंडा में शामिल किया गया। समिति के समक्ष पुस्तकालय की अब तक की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रित और डिजिटल सामग्री की खरीद की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट आवंटन पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

पुस्तकालय एवं सूचना सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने माना कि एआई तकनीक के समावेश से शोध कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार संभव है। इसके अलावा अनुसंधान एवं नैतिकता नीतियों को और मजबूत बनाने तथा पुस्तकालय में कर्मचारियों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि एक शोध-उन्मुख विश्वविद्यालय के लिए आधुनिक और सशक्त पुस्तकालय प्रणाली बेहद जरूरी है। उन्होंने ‘टीम लाइब्रेरी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय में नवाचार और शोध का वातावरण मजबूत हो रहा है। अंत में विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. विक्रम शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को आधुनिक और उपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed