फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Booster dose will provide protection amidst rising corona cases

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: बढ़े मामलों के बीच जरूरी है कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज का सुरक्षा कवच

Fri, 08 Jul 2022 12:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Booster dose will provide protection amidst rising corona cases
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
जिला कांगड़ा में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। जुलाई माह के शुरुआती सात दिनों में ही 280 कोविड के नए मामले जिले में आ चुके हैं। ऐसे में जिला की जानी-मानी हस्तियों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे लोगों ने कोराना नियमों की पालना के साथ-साथ पात्र लोगों को अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की अपील की है। इन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण समाज में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचते हुए पूरे समाज को अपनी चपेट में ले सकता है। ऐसे में इससे बचाव के एक सशक्त उपाय कोरोना रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज अवश्य लेनी चाहिए। पेश हैं इनसे बातचीत के मुख्य अंश -
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव को वैक्सीन जरूर लें
अप्रैल माह में 93, मई माह में 86 तथा जून माह में 426 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जुलाई माह में सात दिनों में 280 कोविड के नए मामले जिला कांगड़ा उजागर हो चुके हैं। सरकार द्वारा कोविड के संक्रमण से आम जनमानस को बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों की अभी तक वैक्सीन की कोई भी डोज छूटी है, वे कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं। -डॉ. निपुण जिंदल, उपायुक्त कांगड़ा
विज्ञापन


आपके संपर्क में आने वाला भी हो सकता है संक्रमित
हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इसके अलावा तीसरी लहर का असर कम होने के बाद से सारी बंदिशें हटा ली गई हैं। ऐसे में आपके संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है। कोरोना महामारी से बचाव का सबसे कारगर उपाय सामाजिक दूरी के साथ साथ वैक्सीनेशन है। ऐसे में सभी लोग बिना हिचक के बूस्टर डोज लें। -करनैल राणा, मशहूर लोक गायक
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद और पूरे समाज को करें सुरक्षित
कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म करने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह एक संक्रमण है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक होते हुए पूरे समाज को अपनी चपेट में ले सकता है। ऐसे में अपनी खुद की और पूरे समाज की सुरक्षा की खातिर कोरोना रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लेना आवश्यक है। -रोहित राणा, कबड्डी स्टार

कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज बेहद जरूरी
कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की शृंखला को तोड़ने के लिए देश के सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेवारी समझनी और निभानी पड़ेगी। सरकार आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर बूस्टर डोज की सुविधा उपलब्ध करवा रही है, तो सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने के लिए आगे आना चाहिए। -सिकंदर राणा, उपप्रधान पंदरेहड़ पंचायत


कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं
विशेषज्ञों की मानें तो वायरस कभी मरता नहीं है। ऐसे ही कोरोना वायरस का संकट अभी टला नहीं है। जिला कांगड़ा और देश के कई अन्य हिस्सों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी से भी यही समझ आता है कि हमें इसके प्रति सजग रहना होगा। इससे बचाव के लिए सभी पात्र लोगों को बिना देरी के कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेनी चाहिए। -सभ्य लोहटिया, युवा कारोबारी, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed