फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of unknown person found near Kali Mata temple of Baijnath

Kangra News: बैजनाथ के काली माता मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Wed, 29 May 2024 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Body of unknown person found near Kali Mata temple of Baijnath
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिनवा पुल बैजनाथ और काली माता मंदिर के पास नगर पंचायत के कूड़ा संयंत्र के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मंदिर के पदाधिकारी एडवोकेट अंकित सूद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

व्यक्ति की पीठ पर निशान पाए गए, जबकि मुंह में कीड़े थे। माना जा रहा है कि यह शव चार से पांच दिन पुराना है। मृतक ने काले रंग का लोअर और नीले कलर की टी शर्ट पहनी है और हाथ पर लव के साइन के साथ एसजे के शब्दों का टैटू बना हुआ है। मंदिर पुजारी शिवांश ने बताया कि उसकी नजर शव पर पड़ी तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंदिर पुजारी शिवांश के बयान दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी भूपिंदर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed