फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of missing woman found in Binwa Khad

Kangra News: बिनवा खड्ड में मिला लापता महिला का शव

Fri, 25 Sep 2026 11:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found in Binwa Khad
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद पपरोला के बूहली कोठी में बिनवा खड्ड से वीरवार को 34 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान रक्कड़ निवासी अंजू पत्नी गोपाल के रूप में हुई है। महिला तीन दिन से लापता थी और बुधवार को ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। वीरवार दोपहर बाद खड्ड में गए कुछ युवकों ने पानी में शव देखा और इसकी सूचना पूर्व पार्षद राजेश के माध्यम से पुलिस को दी। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। मृतका के पति पूर्व पंचायत प्रधान हैं। वह एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed