Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police guard every inch from Dharamshala to Tapovan; city divided into 10 sectors.

Kangra News: धर्मशाला से तपोवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 10 सेक्टर में बंटा शहर

Mon, 16 Nov 2026 04:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
Police guard every inch from Dharamshala to Tapovan; city divided into 10 sectors.
धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए पहुंच पुलिस कर्मी। अमर उजाला
धर्मशाला। तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए धर्मशाला शहर को 10 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

धर्मशाला से तपोवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर भी पुलिस बल तैनात है। रविवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे विधानसभा परिसर की जांच की।
विज्ञापन

इससे पहले एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा एवं ड्यूटी ब्रीफिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान एक साथ खड़े होकर बातचीत नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जवानों और अधिकारियों को अपने निर्धारित ड्यूटी पाॅइंट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, माननीयों के काफिलों के गुजरने के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी रहेगी।

उन्होंने ड्रेस कोड का पालन करने, समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और पूरी सतर्कता व अनुशासन बनाए रखने को कहा। जवानों को ठहरने की निर्धारित व्यवस्था में बदलाव न करने की हिदायत भी दी गई।

धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए पहुंच पुलिस कर्मी। अमर उजाला

धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए पहुंच पुलिस कर्मी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed