फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Block will go on mass strike

16 मई से सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे ब्लॉक तथा पंचायत स्तर के कर्मचारी

Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Block will go on mass strike
बीडीओ प्रागपुर को ज्ञापन सौंपते हुए विकास खंड परागपुर के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kangra
देहरागोपीपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और कनिष्ठ अभियंताओं ने एलान किया है कि यदि 15 मई तक प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो वे 16 मई से सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी ।
विज्ञापन

खंड कार्यालय परागपुर में बुधवार को पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं ने बीडीओ परागपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा संबंधित विभाग के निदेशक को मांग पत्र प्रेषित किया।
विज्ञापन

इसमें मांग की गई है कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों का पंचायतीराज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए तथा उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जाए । ऐसा न होने पर जिला परिषद कैडर के समस्त कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। पूरे प्रदेश में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी छठे वेतन आयोग का लाभ न मिलने के गुस्सा हैं । सरकार के वित्त विभाग की ओर से यह तर्क दिया गया है कि जिला परिषद कैडर के कर्मी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। इस कारण उन्हें छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जा सकता। विकास खंड सचिव एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ने बताया कि पंचायत सचिव पिछले 22 वर्षों से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब यह कहा जा रहा है कि जिला परिषद कैडर के कर्मी सरकारी कर्मचारी नहीं है, जबकि उनसे हर विभाग का काम करवाया जा रहा है। पंचायत सचिवों का कहना है कि यदि वे जिला परिषद के कर्मचारी हैं तो उनसे जिला परिषद के अलावा अन्य विभागों का कार्य क्यों करवाया जा रहा है। अब तकनीकी सहायकों ने भी मनरेगा मद से वेतन लेने से इनकार कर दिया है। इस वर्ग के कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारियों की तरह समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने की मांग भी रखी है और सेवानिवृत्ति के उपरांत भी समस्त प्रकार के वित्तीय लाभों का मामला उठाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सरकार के विचाराधीन : कंवर
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मामला सरकार के विचाराधीन है। जल्द ही इस मामले को कैबिनेट में रखा जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इस संदर्भ में चर्चा हुई है। सरकार जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी । पंचायत सचिवों और अन्य कर्मचारियों को जिला परिषद में नियमित करने का फैसला पूर्व कांग्रेस सरकार ने लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed