फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP will celebrate Good Governance and Brave Children Day on 25-26

भाजपा 25-26 को मनाएगी सुशासन और वीर बाल दिवस : त्रिलोक कपूर

Mon, 23 Dec 2024 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Dec 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Good Governance and Brave Children Day on 25-26
धर्मशाला। देशभर में भाजपा की ओर से 25-26 दिसंबर को सुशासन और वीर बाल दिवस कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। हिमाचल में भी 171 मंडलों पर यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संसदीय, जिला और मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के तहत बूथ स्तर पर में पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो पर माल्यार्पण करने के साथ ही देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्याें पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन का शताब्दी वर्ष है। इसके चलते ये कार्यक्रम साल भर चलते रहेंगे। पूर्व पीएम ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से दूरदराज क्षेत्रों में सड़क सुविधा पहुंचाई थी। ऐसी सड़कों पर एक से दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में उनकी कविताओं सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने कहा कि 26 दिसबंर को देश भर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने मुगलों के आगे सिर नहीं झुकाया था। उन्हें मुगलों ने जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। वर्ष 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से वीर बाल दिवस घोषित किया गया था। सुशासन और वीर बाल दिवस के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed