फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP took to the streets in protest against agricultural university land tourism village

Kangra News: कृषि विवि की जमीन पर्यटन गांव के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा

Wed, 21 Aug 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
BJP took to the streets in protest against agricultural university land tourism village
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर की जमीन पर प्रस्तावित पर्यटन गांव खोलने की चल रही कवायद को लेकर जिला भाजपा सड़कों पर उतर आई है। विवि की ओर से प्रदेश सरकार को 112 हेक्टयर जमीन की दी गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद जिला भाजपा ने पालमपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पालमपुर में एक रैली निकाल कर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भाजपा ने साफ कह दिया है कि वह किसी भी कीमत पर प्रदेश सरकार पर्यटन गांव के लिए कृषि विवि की जमीन नहीं देने देंगे।
विज्ञापन


चाहे, इसके लिए भाजपा को भी कदम उठाना पड़े। भाजपा के इस आक्रोश रैली में पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर और बैजनाथ विधानसभा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। रैली में विपिन सिंह परमार और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के हितों को बेचने का आरोप लगाया। परमार ने कहा कि हिमाचल और पालमपुर में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार निश्चित तौर पर प्रदेश तथा क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूत करेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, मुल्खराज प्रेमी, विनय शर्मा, घनश्याम शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिदत्ते शर्मा, अरविंद शर्मा, राजेश राणू, संजय वालिया, मनोज शर्मा, देशराज शर्मा, देवेंद्र राणा, वीरेंद्र राणा, रागिनी रुकवाल, उपाध्यक्ष सरिता पठानिया, शीला दीक्षित, अमिता राणा, पूनम शर्मा, राकेश शर्मा और मनदीप अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed