{"_id":"682df3eae408b36d6b0d7945","slug":"bjp-took-out-a-tricolor-march-in-jasoor-kangra-news-c-95-1-kng1004-178061-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Thu, 22 May 2025 09:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 22 May 2025 09:09 AM IST
विज्ञापन
जसूर में तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। -स्रोत: पार्टी
जसूर (कांगड़ा)। भाजपा की ओर से जसूर कस्बे में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि मात्र तीन दिनों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और उसे सीजफायर के लिए विवश किया। यह सेना के अद्वितीय शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान पाकिस्तान के 11 वायुसेना अड्डों को ध्वस्त किया गया और सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया गया। भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कोई भी ड्रोन या मिसाइल भारतीय रक्षा प्रणाली को भेद नहीं सका।