{"_id":"69df99b3538dc5e8630a8d40","slug":"bjp-ready-to-contest-civic-polls-under-any-circumstances-rajiv-kangra-news-c-95-1-ssml1019-229847-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हर परिस्थिति में निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयार : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हर परिस्थिति में निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयार : राजीव
विज्ञापन
पालमपुर के बिंद्राबन में भाजपा कार्यक्रम में राजीव बिंदल का स्वागत करते हुए त्रिलोक कपूर व अन्य
-पालमपुर में पार्टी कार्यक्रम में लगाया आरोप, सरकार ने चुनाव प्रक्रिया प्रभावित की
-- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक नगर निकाय चुनाव को पार्टी चुनाव चिह्न पर कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। भाजपा हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बुधवार को पालमपुर में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कर्मचारी और अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 40 महीनों में कई फैसले जल्दबाजी में लिए गए। कुछ मामलों में सरकार को फैसले वापस भी लेने पड़े। कई बार तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने एंट्री टैक्स में 100 से 500 प्रतिशत तक की वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता में इसको लेकर भारी आक्रोश है। पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के दबाव के बाद सरकार ने टैक्स कम करने की घोषणा तो की लेकिन उसका प्रभाव अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं देता। तंत्र संदिग्ध भूमिका में नजर आ रहा है। अधिकारी आपसी टकराव में उलझे हुए हैं। छात्रा की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है। संवाद