फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP Mahila Morcha protests for women's dignity and safety

Kangra News: नारी सम्मान और सुरक्षा पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल का फूंका पुतला

Tue, 13 Oct 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Oct 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protests for women's dignity and safety
पालमपुर में राहुल गांधी और कांग्रेस के पुतले को लेकर विपिन परमार, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली और कांग्रेस नेतृत्व तथा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके पुतले फूंके।
विज्ञापन

इस दौरान पुतला छीनने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई, जिस पर भाजपा नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया। प्रदर्शनकारियों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 11 छात्राओं के कथित उत्पीड़न मामले को उठाते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस अपने नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों पर चुप्पी साधे हुए है, जो उसके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान और जिला प्रभारी विनोद ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुलह के डूहक-धनियारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और विकास कार्यों में रुकावट के खिलाफ बैरघट्टा से धनियारा तक आक्रोश रैली निकाली। विधायक परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed