फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP leaders filled the enthusiasm among the workers through the function.

Kangra News: भाजपा नेताओं ने समारोह के जरिए भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Sun, 04 Feb 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders filled the enthusiasm among the workers through the function.
धर्मशाला। जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को आयोजित भाजपा के अभिनंदन समारोह में सुबह 10:30 बजे से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता बसों, टैक्सियां और निजी वाहनों जरिये स्टेडियम पहुंचे। मैदान के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और शहनाई की मधुर धुनों के साथ ब्लॉकों से आने वाले कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांगड़ा चंबा के प्रभारी विपिन परमार, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया और प्रदेश सचिव सुमित शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी गेट पर रहे। उधर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंच पर समारोह के संचालन का जिम्मा संभालकर नारे लगवाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू किया।
विज्ञापन

दोपहर 11:50 बजे तक पूरा मैदान कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया था। 11:55 बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंच पर पहुंचे। 12:05 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महामंत्री त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, पूर्व विधायक अरुण कूका, मुल्क राज, प्रदेश सचिव विशाल चौहान ने मंच से संबोधित किया। समारोह में भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा।
विज्ञापन


केंद्र की मदद से संसदीय क्षेत्र का हुआ विकास : कपूर
सांसद किशन कपूर ने मंच से संबाेधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। मटौर से शिमला फोरलेन, मंडी से पठानकोट फोरलेन, चंबा के सिहूंता तक डबललेन मार्ग का कार्य शुरू हुआ। पहली मर्तबा पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेलवे के लिए बजट मिला। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये का बजट मिला। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हुआ है। पिछले दस साल के कार्यकाल में गरीबी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की खराब हालत के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेवार : परमार
कांगड़ा-चंबा भाजपा के प्रभारी एवं सुलह के विधायक विपिन परमार ने दोपहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हिमाचल में जो खराब हालात पैदा हुए हैं, उसके लिए सुक्खू सरकार जिम्मेवार है। यह सरकार सिर्फ मित्रों की सरकार है। इस सरकार ने हिमानी चामुंडा मंदिर मार्ग पर स्थापित सोलर लाइटों के कनेक्शन तक कटवा दिए। सरकार की एक साल की विफलताओं पर भाजपा ने धर्मशाला में जन आक्रोश रैली निकाली थी। आगे भी तब तक इस सरकार से हिसाब मांगते रहेंगे, जब तक यह सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा नहीं करती। प्रदेश की महिलाएं, कर्मचारी, पेंशनर, किसान, बागवान, नौजवान सभी सरकार से विमुख हो चुके हैं।

जीजा तो ठीक हैं, लेकिन सीएम के तौर पर ठीक नहीं सुक्खू : बिक्रम
जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उनके जीजा हैं। उन्होंने कहा कि जीजा तो ठीक हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में वह ठीक नहीं हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। अब तक की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। इस सरकार के बनने के बाद कांग्रेसी आपस में उलझ रहे हैं। यह सरकार ज्यादा देर तक चलने वाली नहीं और जल्द ही इस सरकार से जनता को छुटकारा मिल जाएगा।

0
सचित्र
इंद्रुनाग के जयघोष लगवाते रहे त्रिलोक
- शनिवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका हुआ था और धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी होती रही। कार्यक्रम में कोई खलल न पड़े, इसके लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सुबह 10 बजे ही आयोजन स्थल से इंद्रुनाग देवता को अर्जी लगा बारिश न होने की प्रार्थना की। इसके बाद वह मंच का संचालन करते हुए दोपहर सवा तीन बजे तक बीच-बीच में जब भी मौका मिला मंच पर मौजूद नेताओं और पंडाल में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देवता इंद्रुनाग के जयघोष लगवाते रहे।
0

बोलने का समय नहीं मिला तो बिंदल ने लगवाए नारे
- समारोह के दौरान हुई जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही मंच पर पहुंचे। स्वागत की औपचारिकताएं निपटते ही उनके बोलने की बारी आई तो मौसम का मिजाज और खराब होने लगा। बूंदाबांदी शुरू होती देख जेपी नड्डा को जल्द ही संबोधन के लिए आना पड़ा। समय की नजाकत को भांपते हुए डा राजीव बिंदल ने एकद्य-दो मिनट नारे लगवाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और नड्डा को संबोधन के लिए आमंत्रित किया।


कार्यक्रम में यह नेता रहे मौजूद-
इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज, एससटी मोर्चा अध्यक्ष अनिल ढकोग, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, सरवीण चौधरी, राकेश पठानिया, हर्ष महाजन, विधायक पवन काजल, रणवीर निक्का, डॉ. जनक राज, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा व संजय शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

काजल ने किया शक्ति प्रदर्शन

कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कांगड़ा हलके से अच्छी खासी भीड़ धर्मशाला पहुंचा कर नड्डा का स्वागत किया। कांगड़ा से बसों, फोर व्हीलर और दोपहिया वाहनों में समर्थकों साथ रैली स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ता रैली के बाद भूखे घर न जाएं इसके लिए बाकायदा मटौर उनके कार्यालय में कांगड़ी धाम का आयोजन किया गया था।



धर्मशाला से पालमपुर मुख्य मार्ग पर लगा जाम
भाजपा की रैली के कारण धर्मशाला से पालमपुर मुख्य मार्ग पर सिद्धबाड़ी के समीप सुबह और दोपहर के समय लंबा जाम लगा। जाम के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed