फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP is playing with emotions of people to get power

पीएम मोदी को फिर याद आया एक देश, एक चुनाव : कांग्रेस

Sun, 03 Sep 2023 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 03 Sep 2023 05:35 AM IST
विज्ञापन
BJP is playing with emotions of people to get power
पुनीत मल्ली
धर्मशाला। लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही पीएम मोदी को फिर से देश प्रेम जाग पड़ा है। पीएम मोदी ने जनता पर एक देश, एक चुनाव का मायाजाल फेंका है। यह आरोप हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश को-आर्डिनेटर एवं खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक पुनीत मल्ली ने लगाए हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से खेल रही है। सत्ता पाने के बाद लोगों को दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा नेताओं से पूछा कि हिमाचल के लोग आपदा से जूझ रहे हैं, तो क्यों नहीं विशेष सत्र बुलाकर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। हिमाचल की 70 लाख आबादी का दर्द पीएम मोदी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन




मल्ली ने कहा कि हिमाचल इतनी बड़ी आपदा से गुजर रहा है भाजपा की शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए चक्रव्यूह रच रहा है। प्रदेश भाजपा को चाहिए था कि इस आपदा को केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने का प्रयास करते, लेकिन आज तक एक भी नेता ऐसा नहीं कहा कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed