फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP declared Nurpur district executive

Kangra News: भाजपा ने घोषित की नूरपुर जिला कार्यकारिणी, कुलदीप डोगरा और राजेश्वर सिंह बने महामंत्री

Tue, 05 Aug 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 05 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
BJP declared Nurpur district executive
रवि कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर हार व पटका पहनाते प्रदेश भाजपा महासचिव बिहारी लाल शर्मा।
नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा ने सोमवार को नूरपुर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। यह घोषणा जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विहारी लाल शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में रूप लाल, रीटा ठाकुर, रवि कुमार, लेखराज शर्मा, सुनील राणा और आदर्श शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। कुलदीप डोगरा और राजेश्वर सिंह को जिला महामंत्री, पुनीत महाजन को कोषाध्यक्ष, पवन कुमार चौधरी को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

अनू बाला, नीतू कुमारी, रजनी महाजन, अशोक ठाकुर, सुधीर चौधरी व जसविंद्र सिंह को जिला सचिव और राजेश कौल को कार्यालय सचिव, संजीव पराशर को मीडिया प्रभारी, दीप मोहन राणा को सह-मीडिया प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई। सभ्य लोहटिया को प्रवक्ता, साहिल पगडोत्रा को आईटी संयोजक, जय पठानिया को आईटी सहसंयोजक, अशोक कटोच को सोशल मीडिया संयोजक और रज्जू बाला को सह-संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुलदीप पाठक, बलवान सिंह, जितेंद्र पठानिया, मनोज कुमार, घनश्याम सम्बयाल, यशपाल चौधरी, संजीत कुमार, सतपाल चांगरा, अतुल सूदन, अश्वनी शर्मा, तरसेम शर्मा, रमेश कौशल, कमलेश शर्मा, तरसेम चौधरी, महंत कालीदास, ओमप्रकाश पठानिया, केवल सिंह, शीला देवी, पिंकी शर्मा, सरोज ठाकुर, प्रोमिला शर्मा, अवतार सिंह, तरसेम राणा, करतार पठानिया, रानी पठानिया, सरोज बाला, सुमन बाला, विनित पराशर, अशोक डोगरा, भुवनेश्वर शर्मा, पूजा डोगरा, रविन्द्र कुमार शर्मा, सुरजीत कौर, वीना राणा, प्रोमिला देवी, ललिता देवी, वरिन्द्र राणा, सीमा कुमारी व सुशील चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राणा व सभी विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed