फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Billing Paragliding site turns white in snowfall

Kangra News: बर्फबारी में सफेद हुई बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट

Sat, 24 Jan 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Billing Paragliding site turns white in snowfall
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग के बिलिंग स्थित पैराग्लाइडिंग के टेक ऑफ पॉइंट पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। बिलिंग में शुक्रवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बिलिंग से नीचे पांच किलोमीटर तक बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। शुक्रवार को कुछ एक वाहन ही बिलिंग तक पहुंच पाए हैं। बिलिंग से आगे पर्यटक स्थल राजगुंदा गांव भी बर्फ से भर गया है और राजगुंधा में एक फीट तक बर्फ जमी हुई है। मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और पैराग्लाइडर पायलटों के चेहरे खिल उठे हैं। अब आने वाले दिनों में बीड़ बिलिंग में बड़ी संख्या में पर्यटकों के दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है। व्यवसायी अंकित सूद ने बताया कि बर्फबारी देरी से हुई है, लेकिन पहली बर्फबारी ने ही पूरे बिलिंग को बर्फ से ढक दिया है। बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अवरोल ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटन व्यवसाय में तेजी आने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed