फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Billing-Badagran road will remain closed from March 30 to April 28

Kangra News: बिलिंग-बड़ाग्रां सड़क 30 मार्च से 28 अप्रैल तक बंद रहेगी

Sun, 29 Mar 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Billing-Badagran road will remain closed from March 30 to April 28
बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। बिलिंग-राजगुंधा-बड़ाग्रां सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत एवं सीमेंट कंक्रीट कार्य के लिए इस मार्ग को चरणबद्ध एवं अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। जारी आदेश के अनुसार बड़ाग्रां से राजगुंधा तक सड़क 30 मार्च से 5 अप्रैल, राजगुंधा से चैना पास तक 7 अप्रैल से 13 अप्रैल और चैना पास से बिलिंग तक 15 से 28 अप्रैल तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी संकल्प गौतम ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि बंद किए गए मार्गों के दोनों ओर उचित बैरिकेडिंग और आवश्यक चेतावनी संकेत स्थापित किए जाएं। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता होने की स्थिति में उन्हें स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए, ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed