{"_id":"6a088557b10f9b72570425e4","slug":"bike-scooter-collides-in-thural-four-injured-kangra-news-c-95-1-kng1004-235116-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: थुरल में बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: थुरल में बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, चार घायल
Sun, 17 May 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 May 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
थुरल के पास गांव मरघूणी में सड़क हादसे की छानबीन करती पुलिस टीम और नाली में गिरे वाइक और स्कूटी
तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
थुरल (कांगड़ा)। पंचायत वलोह के गांव मरघूणी में पालमपुर-सुजानपुर राजमार्ग पर शनिवार शाम बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार राकेश कुमार (48) और रमेश कुमार (46) पुत्र मोहन लाल अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने सड़क पार की, तभी पालमपुर की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर सवार अमन शर्मा (24) और पीछे बैठी नेहा (23), निवासी ज्वालामुखी, स्कूटी से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे नाली में जा गिरे, जिससे सभी घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल थुरल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को टांडा रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।