फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collides with bridge in Samkad, death of ITI student

पुल से टकराई बाइक, आईटीआई के छात्र की मौत, दो घायल

Mon, 21 Jun 2021 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bridge in Samkad, death of ITI student
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल हुए हैं। तीनों युवक आईटीआई की प्रशिक्षु बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर धमेटा के समकड़ में एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराने के बाद पास में खड़ी एनसी जीप से टकरा गई।
विज्ञापन

जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जख्मी हालत में फतेहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उन्हें नूरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन नूरपुर जाते समय रास्ते में रैहन के समीप कर्ण (20) निवासी कुटबासी ने दम तोड़ दिया। वहीं, रिशव (मंझार) और रोहित (सुनेट) का उपचार चल रहा है। तीन युवक आईटीआई धमेटा के प्रशिक्षु थे। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, उपमंडल पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू कर दी है, जबकि घायल तीन युवकों में कर्ण सिंह निवासी कुटवासी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed