फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collided with an elderly woman, she died while being taken to the hospital

Kangra News: बुजुर्ग महिला से टकराई बाइक, अस्पताल ले जाते समय मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with an elderly woman, she died while being taken to the hospital
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ क्षेत्र के चौबीन मार्ग पर बंडीयां खोपा के पास बाइक से टक्कर के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान कौशल्या देवी पत्नी पुन्नु राम, निवासी गांव खोपा, के रूप में की गई है। यह हादसा रविवार दोपहर तब हुआ, जब कौशल्या देवी खोपा बस स्टैंड की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के समीप पहुंचीं, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला को सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें बैजनाथ अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मुनीश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed