फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collided with a bull on the road, two youths died

Kangra News: सड़क पर बैल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Sat, 30 Aug 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Aug 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a bull on the road, two youths died
रैत (कांगडा़)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार रात गगल एयरपोर्ट के मुख्य गेट के सामने बाइक और बैल की टक्कर में शाहपुर के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अक्षय कुमार (29) पुत्र चुनी लाल निवासी भटेच्छ और पवन कुमार (36) पुत्र रमेश कुमार निवासी टुंडू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों गगल की तरफ जा रहे थे कि अचानक सड़क पर आए बैल से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोग लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं की समस्या उठा रहे हैं।
विज्ञापन

गगल पुलिस थाना के तहत सड़क मार्ग पर दो युवकों को घायल अवस्था में टांडा भेजा गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। -उधम सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गगल
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूक पाठक ने भी उठाया था मुद्दा
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के समय आवारा पशु झुडों में खड़े रहते हैं। इसको लेकर 25 अगस्त को अमर उजाला के एक पाठक ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के माध्यम से सड़क पर घूमने वाले इन आवारा पशुओं की समस्या को उठाया था। साथ ही आशंका जताई थी कि सड़क पर घूम रहे यह आवारा पशुओं के वजह से अनहोनी हो सकती है। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिसका खामियाजा दो युवकों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed