{"_id":"68ab22d76d7d5e152305c923","slug":"bike-and-truck-collide-young-man-injured-kangra-news-c-95-1-kng1004-192275-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाइक और ट्रक में टक्कर, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाइक और ट्रक में टक्कर, युवक घायल
Mon, 25 Aug 2025 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:03 AM IST
विज्ञापन
बगली में ट्रक के नीचे घुसी बाईक। स्रोत: जागरूक पाठक
गगल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के बगली-मटौर मार्ग पर गंगभैरों के समीप रविवार सुबह एक बाइक और ट्रक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पंकज कुमार (25) निवासी वार्ड-4 इंदौरा के रूप में हुई है।
पुलिस थाना गगल के प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक मटौर से बगली की ओर और बाइक सवार बगली से मटौर की ओर जा रहा था। गंगभैरों के पास तेज रफ्तार में बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर घायल बाइक चालक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद