फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Big relief for Kangra: less than eight deaths after 43 days

धर्मशाला जेल के 14 कैदियों सहित 210 संक्रमित

Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Big relief for Kangra: less than eight deaths after 43 days
धर्मशाला। वीरवार का दिन जिला कांगड़ा के लिए बड़ी राहत लेकर आया। करीब 43 दिन बाद कोरोना संक्रमण से एक दिन में सबसे कम सात मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं लाला लाजपत राय जेल धर्मशाला में 14 कैदियों समेत 210 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। वहीं धर्मशाला जेल में एक संक्रमित कैदी की बुधवार रात दो बजे के करीब कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिले में 672 मरीजों मे वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में पंचरुखी के तीन लोग, कोटलू के तीन, टिक्करी के पांच, राजा का तालाब के 10, ढंगवार को चार, सीएच थुरल के तीन और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में नगरोटा बगवां के पठियार के 75 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, पालमपुर की 79 वर्षीय महिला की एमएच योल, मसरेहड़ के 70 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, नूरपुर के हटली के 68 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई, ज्वालामुखी के कोहोला के 39 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल, धर्मशाला जेल के 65 वर्षीय कैदी की जेल में और दुरगेला की 60 वर्षीय महिला की धर्मशाला में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 44128 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 40275 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 2883 मरीजों का उपचार चल रहा है और 966 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में शामिल था कैदी
जानकारी के अनुसार संक्रमित कैदी की बुधवार रात 2 बजे के करीब तबीयत खराब हो गई। उसे धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रभारी विकास भटनागर ने बताया कि यह कैदी पालमपुर के वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में पकड़ा गया था, जिसकी बुधवार रात को जेल के अंदर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed