{"_id":"6871659207f5d4f9b10aff82","slug":"big-action-in-hashish-smuggling-case-couple-also-arrested-kangra-news-c-95-1-kng1014-185698-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चरस तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दंपती भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चरस तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दंपती भी गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने 32 मील क्षेत्र में पकड़ी गई चरस तस्करी की बड़ी खेप से जुड़े मामले में अब एक दंपती को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने एक वाहन में सवार दो युवकों को 2 किलो 84 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। गहन पूछताछ और जांच के बाद यह सामने आया कि इस तस्करी में अन्य लोग भी शामिल हैं।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पहले पकड़े गए आरोपियों विनय कुमार निवासी वार्ड नंबर-5 नूरपुर और किशोरी लाल निवासी गांव सियोली, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई थी। इन दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पुलिस के मामले में दंपती के सामने होने का सुराग मिला।
युवकों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए नूरपुर के सूतराहड़ निवासी चमन लाल और उसकी पत्नी विद्या देवी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम जन से नशा तस्करी के खिलाफ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि समाज में इस कुरीति के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।