Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhutech AI project secures first place in model competition

Kangra News: मॉडल प्रतियोगिता में भूटेक एआई परियोजना ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 20 Nov 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 20 Nov 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Bhutech AI project secures first place in model competition
इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी महोत्सव ‘रिज’ का आयोजन
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में 16 और 17 नवंबर को दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव ‘रिज’ (आरआईडीजीई ) 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी, मॉडल प्रतियोगिता तथा विभिन्न तकनीकी एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मॉडल प्रदर्शनी में कॉलेज के विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन किया।

वहीं मॉडल प्रतियोगिता में टीम संख्या दो ने ‘भूटेक एआई’ परियोजना के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम संख्या नौ ने ‘प्रलयनेट’ परियोजना के माध्यम से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि टीम संख्या छह ने ‘आईओटी सर्विलांस रोबो’ परियोजना प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान रॉकेट रंबल, वोल्टेज रन, कप क्रशर, पावर पुल, मैकेनिज्म हंट, फेस पेंटिंग तथा मैप ऑफ मेमोरीज जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल में कॉलेज के निदेशक डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सुरेश वालिया (सेवानिवृत्त एक्सीयन), इंजीनियर रमेश चंद चौधरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed