{"_id":"66551fad1b4f54596d01c984","slug":"bhupendra-hooda-will-campaign-for-anand-sharma-in-kangra-and-chamba-kangra-news-c-95-1-ssml1008-135864-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भूपेंद्र हुड्डा कांगड़ा और चंबा में करेंगे आनंद शर्मा के लिए प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भूपेंद्र हुड्डा कांगड़ा और चंबा में करेंगे आनंद शर्मा के लिए प्रचार
विज्ञापन
धर्मशाला। हरियाणा सरकार में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा 28 मई को कांगड़ा और चंबा का दौरा कर पार्टी प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। वह 28 मई को सुबह 11 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद वह चंबा के सिहूंता में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सायं तीन बजे कांगड़ा के नगरोटा बगवां में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद धर्मशाला आएंगे। उनका रात्रि ठहराव भी धर्मशाला में है।
इस संसदीय क्षेत्र में अभी तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अकेले ही चुनाव प्रचार में डटे हुए थे। लेकिन अब स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में कूदेंगे। प्रियंका गांधी भी शाहपुर के चंबा मैदान में विशाल रैली के लिए पहुंच रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रैलियां कर चुके हैं। अब कांग्रेस के कद्दावर नेता भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।