फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhranta Sai won the volleyball competition by defeating Boda.

Kangra News: भ्रांता साईं ने बोदा को हराकर जीती वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhranta Sai won the volleyball competition by defeating Boda.
खिलाड़ियों को सम्मानित करते विपिन परमार। संवाद
थुरल (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा के भ्रांता के मैदान में चली तीन दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह प्रतियोगिता भ्रांता यूथ क्लब की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में इलाके और बाहर की एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच भ्रांता साईं और बोदा की टीमों के बीच हुआ। इसमें भ्रांता साईं की टीम ने बोदा को हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक विपिन सिंह परमार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैदान में फ्लड लाइटें लगाईं जाएंगी। साथ ही उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 51 हजार रुपये दिए। परमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से गांव की प्रतिभाएं उभरती हैं, जो आगे चल कर प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करते हैं। इस मौके पर पंचायत प्रधान राज धीमान, यूथ क्लब के अध्यक्ष अमित जाट, मंडल अध्यक्ष थुरल विकास धीमान, नवनीत सूद, पूर्व मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, जय धीमान, उपप्रधान जगरूप, कुलदीप जाट, जिला पार्षद राजेश धीमान, प्रवेश कुमार और अनूप गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed