फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Best player title for Mehak and Aakrit

Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में महक और अकृत चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Best player title for Mehak and Aakrit
सिंथेट्रिक ट्रेक में धर्मशाला कालेज की वार्षिक एथलेटिक मीट में लंबी कूद लगाते हुए छात्र। संवाद - फोटो : Kangra
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में महक और आकृत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खूब दमखम दिखाया। शुभारंभ जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। 1500 मीटर (ब्वॉयज) की फाइनल रेस में राकेश कुमार, समीर ,अमन कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में भोली बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, मीना ठाकुर बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय और शबनम धीमान बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर (ब्वॉयज) फाइनल में अभिषेक कुमार, नीरज, रोहित कुमार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर फाइनल में महक, मीना, शबनम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में नेहा ठाकुर, काजल और मीणा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में महक ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय और मीना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर (ब्वायज)में आकृत, अवंतिक एवं अपूर्व ने पहला, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद (गर्ल्स) में महक, कृतिका और चांदनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में साहिल कौशल ने प्रथम, सुशांत राणा ने द्वितीय और अभय शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस और रस्साकशी स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनपी गुलेरिया, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कांगड़ा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed