फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Before Navratri, devotees started increasing in Shakti Peethas

Kangra News: नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु

Mon, 10 Mar 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Before Navratri, devotees started increasing in Shakti Peethas
रविवार को श्रद्धालु श्री चामुंडा मंदिर में सुबह की आरती का श्रवण करते हुए। स्रोत: मंदिर प्रशासन
कांगड़ा। जिले के शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को शक्तिपीठों में 16 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। इस दौरान मंदिरों में बाहरी राज्यों के सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी होने से दुकानदारों के कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही कांगड़ा के मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगातार आना शुरू हो गया है। श्री नंदिकेश्वर धाम चामुंडा मंदिर में रविवार को छुट्टी के दिन 4,500, ज्वालाजी में 9,000 और श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में लगभग 2,500 श्रद्धालु नतमस्तक हुए। शक्तिपीठों में सुबह के ही भक्तों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर इन दिनों पीले वस्त्र धारी श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। इन दिनों होला अष्टक मेलों को लेकर माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी कांगड़ा नीलम कुमारी ने बताया कि होली से पूर्व होला अष्टक मेलों को लेकर मंदिर में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली इत्यादि जगह से श्रद्धालु आ रहे हैं। कुल देवी होने के नाते भी माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालु शीश नवा रहे हैं। चैत्र नवरात्र से पहले होला अष्टक का भारी महत्त्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed