फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Been making rounds to get house maps passed for two years

Kangra News: दो साल से घरों के नक्शे पास करवाने के लिए काट रहे चक्कर

Tue, 31 Oct 2023 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Been making rounds to get house maps passed for two years
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में अधिशासी अभियंता का पद खाली होने से लोगों के घरों के नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। नगर निगम को बने साढे़ सात साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आज दिन तक कोई भी सरकार नगर निगम के रिक्त पदों को नहीं भर पाई है। लोग पिछले दो सालों से अपने भवनों के नक्शे पास करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन फिर भी उनके नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नगर निगम धर्मशाला में 100 से अधिक लोगों के नक्शे लटके हैं, जिन्हें स्वीकृति देने के लिए नगर निगम में कोई अधिशासी अभियंता ही नहीं है। कई बार सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग की गई, लेकिन आज दिन तक खाली पदों को नहीं भरा गया। इसका खामियाजा नगर निगम के साथ स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हर साल कई प्रकार के टैक्स नगर निगम को देने के बावजूद लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लंबे समय से नगर निगम में किसी अन्य व्यक्ति को अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त चार्ज दे दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से अधिशासी अभियंता का पद खाली हो जाता है। अधिशासी अभियंता की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण कई विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस के ही विधायक हैं। इसके बावजूद नगर निगम धर्मशाला में रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। सरकार की इस अनदेखी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द नगर निगम कार्यालय में रिक्त पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि सोमवार से लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता जगतार सिंह को नगर निगम के अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed