{"_id":"6a90938955e382d02f0f468b","slug":"become-a-nikshay-mitra-and-adopt-tb-patients-dr-anita-kangra-news-c-95-1-kng1046-252502-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों को लें गोद : डॉ. अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों को लें गोद : डॉ. अनीता
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे निक्षय मित्र पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं रोटरी क्लब पालमपुर के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें डॉ. अनीता चौहान राज्य कार्यक्रम अधिकारी निक्षय मित्र पहल और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद ने रोटरी क्लब पालमपुर के प्रतिनिधियों पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मनोज कंवर एवं रोटेरियन मनोज फेके के साथ निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
रोटरी क्लब की ओर से अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से एचआईवी एवं टीबी से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता भी प्रदान की जा रही है। डॉ. अनीता चौहान ने बताया कि टीबी रोगियों के नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार एवं सामाजिक सहयोग उनके स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक व्यक्ति, संस्थाएं एवं संगठन निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लें और उनकी उपचार अवधि में पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध करवाएं। डॉ. आरके सूद ने बताया कि जिला कांगड़ा में प्रतिवर्ष लगभग ढाई से तीन हजार नए टीबी रोगी सामने आते हैं।