फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bear attacked a person who went to collect wood in the forest

Kangra News: जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

Mon, 25 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bear attacked a person who went to collect wood in the forest
कोटला (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र कोटला की बीट सोलधा में जंगल में लकड़ियां लेने गए सेठी पुत्र माधो राम पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। चमन पुत्र करनैल सिंह ने उन्हें भालू के हमले से बचाया। भालू के हमले में सेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से तुरंत उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बाद में बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया है। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों के आसपास पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं जिससे लोगों में भय बना हुआ है। खासकर शाम के समय लोग जंगल की ओर जाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वन परिक्षेत्र कोटला के रेंज अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग ने रेंज स्तर पर विशेष टीम का गठन किया है जो लगातार प्रभावित क्षेत्र में निगरानी और गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शाम और रात के समय जंगल की ओर न जाएं और किसी भी प्रकार की जंगली जानवरों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन और वन विभाग को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed