फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BDO office in Surani, Jal Shakti Department's division will open in Jwalamukhi

Kangra News: सुरानी में बीडीओ दफ्तर, ज्वालामुखी में खुलेगा जल शक्ति विभाग का मंडल

Fri, 09 Feb 2024 03:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
BDO office in Surani, Jal Shakti Department's division will open in Jwalamukhi
ज्वालामुखी विस में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान स्कूली ब​च्चियों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सु
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत अंब पठियार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के ज्वालामुखी दौरे को लेकर कांग्रेस नारी शक्ति और कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखा। दोपहर को मुख्यमंत्री का भड़ोली पुल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीएम का विधायक संजय रत्न की अगुवाई में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के सुरानी में विकास खंड अधिकारी कार्यालय खोलने, ज्वालामुखी में जल शक्ति विभाग का मंडल और मझीण में उपमंडल खोलने की घोषणा की। उन्होंने मझीण व लगड़ू उप तहसीलों को तहसीलों का दर्जा देने के साथ ही भड़ोली में उप तहसील खोलने, लुथान व हिरण में पटवार सर्किल खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने व्यास नदी पर सिथोड़ा पतन व सुधंगल में पुल का निर्माण करने, ज्वालामुखी में हेलीपोर्ट स्थापित करने, ज्वालामुखी कॉलेज में प्रशासनिक भवन बनाने तथा यहां वाणिज्य, गणित, राजनीतिशास्त्र तथा हिंदी की स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने का एलान किया। वहीं ज्वालामुखी महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न के नाम पर रखने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय देहरियां व चौकाठ को जमा दो का दर्जा प्रदान करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला वनगल चौकी, थड़ा, सलिहार व बौहण-भारी को उच्च विद्यालय बनाने की घोषणा की। इसके अलावा पिहड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा लगड़ु में विद्युत बोर्ड का उपमंडल खोलने व मझीण और ठेहड़ा में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


ज्वालामुखी को मिली 205 करोड़ रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 205 करोड़ रुपये लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने ज्वालामुखी विस क्षेत्र में 38.17 करोड़ से विभिन्न उठाऊ जल आपूर्ति योजनाओं के जलस्रोत स्तर पर सुधार और संवर्धन, 5.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन ज्वालामुखी, 2.13 करोड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन और 14.35 करोड़ से निर्मित विवाह भवन सह मंदिर ट्रस्ट पार्किंग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 27.30 करोड़ से हिमाचल प्रदेश उपोषण कटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्यवर्द्धन (एचपी शिवा) परियोजना के तहत सिंचाई सुविधा, भरोली और ज्वालामुखी क्षेत्र में 5.91 करोड़ से निर्मित होने वाले सात नलकूप की नींव रखी। इसके अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये लागत के राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल बानी-द-खूह, राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में 7.82 करोड़ रुपये से बनने वाले बहुउद्देशीय हॉल, 4.18 करोड़ रुपये की लागत के खारा-नाला तटीकरण तथा ज्वालामुखी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जल शक्ति विभाग की निरीक्षण हट का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यह रहे मौजूद-
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, नरदेव कंवर, डॉ. राजेश शर्मा, प्रेम कौशल, कापार्ड बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
सीएम आये अंगने, रज-रज दर्शन पाणा....
लुथान पंचायत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान वहां की महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सीएम के लिए अनूठा गाना पेश किया और उनका स्वागत किया। महिलाओं ने सीएम आये अंगने रज-रज दर्शन पाणा गाकर सभी को खुश कर दिया। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ विधायक संजय रत्न ने महिलाओं के बीच कुर्सी लगाकर इस गाने को सुना। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज प्रबंधन ज्वालामुखी ने आपदा राहत कोष के लिए 31 हजार रुपये का एक चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र के तीव्र विकास में विशेष रुचि ले रहे हैं। उन्होंने 205 करोड़ रुपये के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए उनका विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक इनका लाभ सुनिश्चित किया है। प्रदेश में पहली बार राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर इंतकाल सहित अन्य मामलों का घर-द्वार पर निपटारा सुनिश्चित किया है। लगभग तीन माह में ही इंतकाल के रिकॉर्ड 89 हजार से अधिक मामले और तकसीम के 6029 लंबित मामलों का निपटारा इन अदालतों के माध्यम से किया गया। जिला कांगड़ा में भी इंतकाल के 21,483 व तकसीम के 1133 मामले निपटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed