{"_id":"69e5ccffaa424f771e0ebee9","slug":"bbmb-hospital-talwara-issue-reaches-punjab-and-haryana-high-court-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा BBMB अस्पताल तलवाड़ा का मुद्दा; केंद्र-राज्य सरकारों से मांगा जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा BBMB अस्पताल तलवाड़ा का मुद्दा; केंद्र-राज्य सरकारों से मांगा जबाव
Mon, 20 Apr 2026 12:21 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस/तलवाड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस/तलवाड़ा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:21 PM IST
सार
बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार, हिमाचल और पंजाब सरकार और बीबीएमबी प्रबंधन को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का मुद्दा एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। समाजसेवी शिवम शर्मा ने मामले में नई जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने केंद्र सरकार, हिमाचल और पंजाब सरकार और बीबीएमबी प्रबंधन को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
समाजसेवी शिवम शर्मा का कहना है कि पूर्व में दायर याचिका और अदालत के निर्देशों के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इसी सुस्ती और आदेशों की अनदेखी के चलते उन्हें दोबारा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पहले के आदेशों का पालन न होने पर अवमानना याचिका भी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
नई याचिका में मांग की गई है कि बीबीएमबी अस्पताल की विशाल अधोसंरचना का सदुपयोग करते हुए इसे एम्स या पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर बनाया जाए। इसे सीधे एम्स से जोड़ने की पैरवी की गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा स्थित यह अस्पताल हिमाचल के कांगड़ा, पंजाब के होशियारपुर और जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र है। यदि अदालत के माध्यम से यह मांग सिरे चढ़ती है, तो तीन राज्यों के लाखों लोगों को घर द्वार पर ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन