फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Basic understanding of law is necessary to protect rights: Rohit

अधिकारों की रक्षा को कानून की बुनियादी समझ होना जरूरी : रोहित

Sun, 27 Jul 2025 06:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Basic understanding of law is necessary to protect rights: Rohit
रैहन (कांगड़ा)। विधिक सेवा समिति जवाली के सौजन्य से ग्राम पंचायत नरगाला में शनिवार को ग्रामीण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान ने की। शिविर की शुरुआत में कारगिल के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ता रोहित शर्मा ने लोगों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी और कहा कि आम जनमानस को कानून की बुनियादी समझ होना जरूरी है। इससे वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। वहीं आईसीटीसी काउंसलर शिवाली ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नई दिशा संस्था से आए काउंसलर कृष्ण कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने टीबी रोग के लक्षणों, बचाव और सरकारी उपचार सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed