{"_id":"697defc0450fb5b12b0c74c6","slug":"baranda-defeated-jasoors-team-in-the-cricket-match-kangra-news-c-95-1-kng1004-218367-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: क्रिकेट मुकाबले में बरंडा ने जसूर की टीम को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: क्रिकेट मुकाबले में बरंडा ने जसूर की टीम को दी शिकस्त
Sun, 01 Feb 2026 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जय भोले यूथ क्लब गुहड़ा-सौहडा की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार के मुकाबले में बरंडा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेठी ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के दौरान बरंडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवरों में 60 रन बनाए।
जवाब में जसूर की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद मात्र 37 रनों पर सिमट गई। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सेठी ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अनिवार्य हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों को छोड़कर खेलों में अपनी ऊर्जा लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अधिवक्ता अभिनंदन गुलेरिया, केतन जरियाल, अखिल मन्हास, सुमित परमार और रमन कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। संवाद