Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bajreshwari temple will be improved with the religious tourism development plan: Kajal

धार्मिक पर्यटन विकास योजना से संवरेगा बज्रेश्वरी मंदिर : काजल

Sun, 01 Feb 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Feb 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Bajreshwari temple will be improved with the religious tourism development plan: Kajal
मां बज्रेश्वरी की जयंती पर लगाए भंडारे में विधायक पवन काजल का अभिनंदन करते पुजारी और अन्य। -स्र
कांगड़ा। शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर और कांगड़ा शहर को केंद्र सरकार की धार्मिक पर्यटन विकास योजना के तहत एक मास्टर प्लान के जरिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह बात विधायक पवन काजल ने शनिवार को माता की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगरकोट की वैश्विक पहचान यहां स्थित शक्तिपीठ से है, इसलिए श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मां बज्रेश्वरी की जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को नेहरू चौक में स्थानीय व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें विधायक पवन काजल ने शिरकत कर न केवल केक काटकर माता का जन्मोत्सव मनाया, बल्कि श्रद्धालुओं को कांगड़ी धाम परोसकर लंगर सेवा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इस जयंती को पूरे शहर के सहयोग से और भी बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। विधायक ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए विकास की रूपरेखा साझा की मास्टर प्लान के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने नगर को साफ-सुथरा रखने और आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश महेशी, नवनीत शर्मा, रितेश ग्रोवर, शंकर, सत प्रकाश सोनी, नरेंद्र कालू, मुकेश मेहरा और अनुपम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed