{"_id":"67b0a395f7ca1a7c0206a80e","slug":"baijnath-shivratri-festival-indira-gandhi-stadium-auctioned-for-rs-275-lakh-kangra-news-c-95-1-ssml1021-165605-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव : इंदिरा गांधी स्टेडियम 27.5 लाख में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव : इंदिरा गांधी स्टेडियम 27.5 लाख में नीलाम
Sun, 16 Feb 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 16 Feb 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम की नीलामी 27.5 लाख, जबकि झूले के स्थान की नीलामी तीन लाख में हुई। इस तरह मेला कमेटी को कुल 30.5 लाख की आय प्राप्त हुई। यह नीलामी स्थानीय लोगों के एक समूह के नाम रही। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा।
पूर्व में मेला शिव मंदिर पार्किंग के समीप आयोजित होता था, जहां स्टाल आवंटन से मेला कमेटी को लगभग 15 लाख रुपये की आय होती थी। इस बार स्टेडियम में आयोजन के चलते कमेटी को सीधे तौर पर 15 लाख रुपये अधिक आय प्राप्त हुई है। नीलामी शर्तों के अनुसार मेले के स्टाल और झूले 12 मार्च तक ही संचालित किए जा सकेंगे, जबकि स्थानीय दुकानदारों के लिए 10 फीसदी स्टाल आरक्षित रहेंगे।
स्टेडियम में आयोजन से स्टालों की संख्या बढ़ेगी, और सांस्कृतिक संध्याओं के साथ मेला देर रात तक चलेगा। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि स्टेडियम और झूले की नीलामी पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। यदि किसी दुकानदार को कोई समस्या होती है, तो वह मेला कमेटी से संपर्क कर सकता है।