{"_id":"677a99d89c286b9b9b033fa7","slug":"baijnath-bjp-has-not-yet-got-the-mandal-president-kangra-news-c-95-1-ssml1021-160755-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ भाजपा को अब तक नहीं मिले मंडल अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ भाजपा को अब तक नहीं मिले मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
ऊपरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पद पर सहमति न होना माना जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के संगठनात्मक जिला पालमपुर के तहत आने वाले बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र को अब तक नए मंडल अध्यक्ष नहीं मिल सके हैं। संगठनात्मक जिला पालमपुर के अध्यक्ष की नियुक्ति रविवार को हो गई, लेकिन बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पार्टी के नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पाई है। 80 हजार मतदाताओं की संख्या वाले बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र को मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दो भागों में विभाजित किया गया है।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग से ऊपर की पंचायतों, छोटा भंगाल और बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत को ऊपरी क्षेत्र में शामिल किया गया है, जबकि महाकाल, चढि़यार, चौवीन के आसपास की पंचायतों को निचले क्षेत्र में शामिल किया गया है। ऊपरी क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष के लिए वर्तमान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, सुरेंद्र कपूर, अजय जमवाल, चुनी लाल और संजय सोनी के नाम सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार निचले क्षेत्र से रोहित कपूर, डॉ. अनिल मिन्हास, चमन, सीमा चौधरी, अरविंद और बबलू के नाम चर्चा में हैं। इस प्रकार दो पदों के लिए एक दर्जन नामों पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो विधानसभा के वर्तमान नेता और संगठन के मध्य ऊपरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष के नाम पर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। ऊपरी क्षेत्र गद्दी बहुल है और संगठन इस एरिया से एसटी वर्ग से अध्यक्ष नियुक्त करने के पक्ष में जब कि वर्तमान नेता जनरल कैटेगरी के मंडल अध्यक्ष के पक्ष में हैं। उधर पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि इस संबंध में पार्टी के प्रभारी ही कोई टिप्पणी कर सकते हैं।