फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bagli became the winner in Kabaddi and Fatehpur in Volleyball.

Kangra News: कबड्डी में बगली और वॉलीबाल में फतेहपुर बना विजेता

Sun, 19 Jan 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jan 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
Bagli became the winner in Kabaddi and Fatehpur in Volleyball.
बरवाला में  आयोजित दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी सामुहिक चित्र में
बरवाला में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य और आदर्श युवा मंडल बरवाला के सहयोग से बरवाला में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, कबड्डी, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, रस्साकशी सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया।

इसमें प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। धर्मशाला से झियोल, मंदल, ढग्वार, फतेहपुर, बगली, दाडी, पासू पंचायतों के युवाओं ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बगली की टीम विजेता और मंदल टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल में फतेहपुर विजेता और मंदल उपविजेता रहा। 100 मीटर में पिंटू ने पहला, सन्नी ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि समाजसेवी करतार चंद ने सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। युवा पीढ़ी को नशे के दूर रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए। जीती हुई टीमों का चयन जिला स्तरीय खेलों के लिए किया गया। इस दौरान में आदर्श युवा मंडल बरवाला के प्रधान अंशुमन चौधरी, अनुराग, जतिन, नक्ष कौंडल, प्रिंस कुमार, अंशुल कुमार आदि युवा साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed