{"_id":"61cb5e05f9c31c29697df8e8","slug":"badminton-championship-kangra-news-sml394973290","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची कांगड़ा की भारती और ज्योतिषिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची कांगड़ा की भारती और ज्योतिषिका
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते हुए। संवाद
- फोटो : Kangra
Link Copied
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश जूनियर अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों का शुभारंभ भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने किया। वहीं युगल मुकाबलों का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष केके शर्मा और महासचिव रजिंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों से लगभग 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर-19 पुरुष एकल मुकाबले में सिरमौर के रक्षित कुमार ने हमीरपुर के रोहित शुक्ला, कांगड़ा के मोहित ने अभिषेक भारद्वाज, शिमला के समक्ष डालटा ने चंबा के विराज ठाकुर, सिरमौर के आदर्श ठाकुर ने हमीरपुर के साहिल, सोलन के तनवीर ने कांगड़ा के करण, शिमला के पार्थिव ने हमीरपुर के उदयवीर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंडर-19 महिला के एकल वर्ग में हमीरपुर की रितिका ने मंडी की मनीषा, ऊना की अनिका खान ने चंबा की सृष्टि ठाकुर को, मंडी की परीक्षा ने हमीरपुर की सरगुन, सिरमौर की तेजस्वी ठाकुर ने ऊना की एलिजा, सोलन की भूमिका ने कांगड़ा की अक्षिता चौधरी, कांगड़ा की भारती ने ऊना जिला की शगुन, और कांगड़ा की ज्योतिषका ने हमीरपुर की कंचन को हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अपना स्थान बनाया। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के प्रेस सचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।