फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Baba Gurinder Dhillon inspected the construction work.

Kangra News: बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Wed, 16 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Baba Gurinder Dhillon inspected the construction work.
फ़ोटो कैप्शन :- मंगलवार को राधा स्वामी सत्संग घर परौर में आई हुई संगत। संवाद
सुलह (कांगड़ा)। राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर सुलह क्षेत्र के परौर स्थित सत्संग घर पहुंचे। डेरा प्रमुख के आगमन की सूचना मिलते ही कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा सहित पंजाब और जम्मू से हजारों की संख्या में संगत एक दिन पहले ही परौर पहुंचने लगी थी। देखते ही देखते पूरा सत्संग घर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया।
विज्ञापन

बाबा मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे निजी हेलीकॉप्टर से परौर सत्संग घर में बने हेलीपैड पर उतरे। वहां डेरा के वरिष्ठ प्रबंधकों और सेवादारों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्य परिसर तक सेवादारों ने कड़ा सुरक्षा घेरा बना रखा था।
विज्ञापन

सत्संग घर पहुंचने के तुरंत बाद बाबा ने परिसर के भीतर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर सेवादारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दरंग में बन रहे नए डेरे के निर्माण की प्रगति भी जांची। साथ ही सत्संग घर की भूमि के समीप से गुजर रहे पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य का भी मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद बाबा ने पंडाल में जुटी संगत को करीब 10 मिनट तक दर्शन दिए। सतगुरु की एक झलक पाकर कई श्रद्धालु भावुक हो उठे। अनुमान के मुताबिक इस दौरान करीब 10 से 15 हजार अनुयायी उपस्थित रहे। भारी भीड़ के बावजूद यातायात व कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। डेरे के सेवादारों ने मोर्चा संभालते हुए पार्किंग और बैठने की सुचारु व्यवस्था बनाई, जबकि भवारना पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर जाम की स्थिति नहीं बनने दी। शाम करीब चार बजे बाबा हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed