{"_id":"6945ae55388f69e9330934b5","slug":"ayush-minister-laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-lakhs-kangra-news-c-95-1-ssml1019-211607-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आयुष मंत्री ने रखी लाखों के विकास कार्यों की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आयुष मंत्री ने रखी लाखों के विकास कार्यों की नींव
विज्ञापन
बैजनाथ के रजोट में नलकूप का उद्घाटन करते किशोरी लाल
आलमपुर/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने सकोह पंचायत में 76 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मंत्री ने एक स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
गोमा ने ग्राम पंचायत सकोह में 50 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल मैदान का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से 26 लाख की लागत से स्थापित होने वाले शिकायत निवारण कक्ष सह कनिष्ठ अभियंता कार्यालय सकोह की आधारशिला भी रखी। मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए एक स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाई गई है। यह वाहन 50 पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करेगा। इस कार्य के लिए 15 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एकत्रित किए गए कचरे को गंदड़ स्थित ठोस कचरा संयंत्र में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। इससे जयसिंहपुर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में प्रगति होगी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले तीन सालों में सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है।
इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढ़वाल, कांग्रेस नेता ओपी धीमान, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड अमन चौधरी, खंड विकास अधिकारी सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे।