फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   AYUSH hospital to be renovated in Dharamshala with an investment of Rs 12.5 crore

Kangra News: धर्मशाला में साढ़े 12 करोड़ से संवरेगा आयुष अस्पताल

Tue, 05 May 2026 05:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
AYUSH hospital to be renovated in Dharamshala with an investment of Rs 12.5 crore
धर्मशाला के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने शुरू हुआ नए भवन का निर्माण कार्य। अमर उजाला
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयां देने के लिए आयुष विभाग ने कमर कस ली है। शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक एवं एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नेशनल आयुष मिशन के तहत बन रहा यह चार मंजिला भवन क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

इस अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहां एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों से मरीजों का समग्र उपचार किया जाएगा। यहां विशेष रूप से पंचकर्म चिकित्सा के लिए आधुनिक वार्ड बनाए जा रहे हैं। अस्पताल के संचालन के लिए विशेषज्ञों के 6 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

भवन में निजी वार्ड और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था होगी, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। एकीकृत अस्पताल के बनने से यहां न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों की नियुक्ति से जटिल रोगों के उपचार में भी आसानी होगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बाहरी क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला में एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। 50 बिस्तर वाले इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों से मरीजों का उपचार किया जाएगा। -बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed