लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जयसिंहपुर में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण, स्लोगन, पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, इंसान अंसारी द्वितीय तथा पायल तृतीय स्थान पर रहीं।
स्लोगन लेखन में स्मृति प्रथम, अनुष्का द्वितीय और चक्षु तृतीय स्थान पर रहा। पेंटिंग में लवीश प्रथम, चांदनी द्वितीय, जबकि कवीश व अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में चिनाव सदन प्रथम, ब्यास सदन द्वितीय तथा रावी सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण धर्मशाला की ओर से आए दल और वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सांप के डसने, अचानक हार्ट अटैक आने जैसी आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिवांगी, सिमरन, संचिता, ईशा, कशिश, शिवालिका, आरुषी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के आपदा प्रभारी राजीव भंडारी, हंसराज, अजय, यशपाल, मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।