फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Avantika has developed a scale to understand the interest of youth in exercise

Kangra News: अवंतिका ने युवाओं की व्यायाम में रुचि समझने का पैमाना किया तैयार

Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Avantika has developed a scale to understand the interest of youth in exercise
उपतहसील राजा का तालाब के नेरना की रहने वाली बिटिया अवंतिका मन्हास ने एमपीटी मास्टर ऑफ फिजियोथेर
एक्सरसाइज बेनिफिट्स एंड बैरियर्स स्केल पर काॅज विषय पर किया शोध
विज्ञापन

व्यायाम व्यवहार से जुड़े प्रेरणात्मक और मनोवैज्ञानिक कारकों को समझने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपतहसील राजा का तालाब की अवंतिका मन्हास ने एक ऐसा खास पैमाना (स्केल) तैयार किया है, जिससे यह समझना आसान होगा कि कॉलेज के छात्र व्यायाम क्यों करते हैं या क्यों नहीं कर पाते। यह उपकरण प्रशिक्षकों, डॉक्टरों और सरकार को यह जानने में मदद करेगा कि युवाओं को फिटनेस की ओर कैसे प्रेरित किया जा सकता है।
अवंतिका ने एमपीटी मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी में एक्सरसाइज बेनिफिट्स एंड बैरियर्स स्केल काॅज विषय पर शोध किया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने उनके शोध व्यायाम की प्रेरणा को मापने के उपकरण की विश्वसनीयता की पुष्टि की है। डॉ. अवंतिका मन्हास ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के डॉ. सौगत पांडा के मार्गदर्शन में शोध किया।
विज्ञापन

डाॅ. सौगत पांडा का कहना है कि आज समझना आवश्यक हो गया है कि युवा व्यायाम करने के लिए क्या सोचते हैं और क्या चीजें उन्हें रोकती हैं। उनका कहना है कि अध्ययन (शोध) में एक्सरसाइज बेनीफिट्स एंड बैरियर्स स्केल काज का मूल्यांकन किया और व्यायाम व्यवहार से जुड़े प्रेरणात्मक और मनोवैज्ञानिक कारकों को समझने के लिए इसे विकसित किया। उनका कहना है कि अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि यह स्केल समय के साथ छात्रों की प्रतिक्रियाओं को सुसंगत रूप से मापता है। इससे भारतीय संदर्भ में इसकी विश्वसनीयता सिद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपकरण प्रशिक्षकों, चिकित्सकों और नीति-निर्माताओं के लिए कॉलेज छात्रों में व्यायाम को बढ़ावा देने हेतु प्रभावी हस्तक्षेप रणनीतियों के निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है। अवंतिका ने दसवीं की पढ़ाई डीएवी रैहन और जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब से की। अवंतिका के पिता सुरिंदर मन्हास थल सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता मंजू बाला गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed