फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Attack on MNREGA is an attack on the rights of the poor: Pathania

मनरेगा पर हमला गरीब के हक पर वार : पठानिया

Sun, 25 Jan 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 25 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Attack on MNREGA is an attack on the rights of the poor: Pathania
शाहपुर (कांगड़ा)। मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत शनिवार को विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग शर्मा के शाहपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और जोश के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा पर हमला देश के गरीब और मजदूर के हक पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कॉरपोरेट मित्रों के दबाव में गरीब की थाली और रोजगार दोनों छीनना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते गांवों में बेरोज़गारी, पलायन और आर्थिक असुरक्षा तेजी से बढ़ रही है, जबकि मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक जाकर इस सच्चाई को पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed