Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Assembly session: Amid public issues, Kangra gets a gift worth crores

विस सत्र : जनमुद्दों के बीच कांगड़ा को मिली करोड़ों की सौगात

Sun, 07 Dec 2025 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Assembly session: Amid public issues, Kangra gets a gift worth crores
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा के शीतकालीन सत्र ने इस बार जनहित के मुद्दों पर गर्माहट भी दिखाई और कांगड़ा जिले को विकास की कई बड़ी सौगात भी दीं। 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक चले सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला, कांगड़ा और शाहपुर में करोड़ों की लागत वाली कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सुबह की सैर पर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों से रूबरू होने के अलावा मुख्यमंत्री ने धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन भी खेला।
विज्ञापन

सत्र के दौरान तपोवन से धर्मशाला तक माहौल लगातार गर्म बना रहा। पेंशनरों, ओबीसी संगठनों, छात्र संगठनों और भाजपा ने रैलियों और प्रदर्शनों के जरिये सरकार को कठघरे में खड़ा किया। 28 नवंबर को पेंशनरों ने भारी रैली निकालकर मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद तीन दिसंबर को ओबीसी संगठनों ने भी आवाज बुलंद की। इसी दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रैली के दौरान पुलिस से जोरदार झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से लोग घायल हुए। इसी क्रम में चार दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में भाजपा ने सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। हालात ये रहे कि पूरे सत्र के दौरान तपोवन से धर्मशाला तक सड़कों पर पुलिस छावनी जैसी स्थिति रही और माननीयों के वाहनों के हूटर लगातार गूंजते रहे।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने विधानसभा परिसर और परिधिगृह में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखीं। सत्र के दौरान शिकायतों और फरियादों का लंबा दौर चलता रहा, लेकिन सत्र समाप्त होते ही शहर की सड़कों पर फिर से सन्नाटा लौट आया है। अब न हूटरों की आवाज, न चेकपोस्ट, न भारी पुलिस बल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शीतकालीन सत्र के दौरान ये दीं सौगात
02 दिसंबर 2025 को धर्मशाला में 24.47 करोड़ से निर्मित नगर निगम के समृद्धि भवन का लोकार्पण
02 दिसंबर को कांगड़ा में 2.20 करोड़ रुपये से निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण।
03 दिसंबर को धर्मशाला में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रदूषण नियंत्रण बोड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण।
04 दिसंबर को धर्मशाला में 3.92 करोड़ रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का लोर्कापण
04 दिसंबर को धर्मशाला में 2.26 करोड़ की लागत से डीपीओ कार्यालय कर्मचारी आवास भवन का शिलान्यास
04 दिसंबर को धर्मशाला में तीन करोड़ की डिजिटल फोरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का लोकार्पण
04 दिसंबर को शाहपुर के कलियाड़ा में 3.46 करोड़ से निर्मित इंडोर खेल स्टेडियम का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed