फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ASP Aditi Singh honored meritorious Muskan

Kangra News: एएसपी अदिति सिंह ने सम्मानित की मेधावी मुस्कान

Tue, 20 May 2025 05:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
ASP Aditi Singh honored meritorious Muskan
दाड़ी स्कूल की छात्रा मुस्कान को सम्मानित करतीं एएसपी अदिति सिंह। - स्रोत: संस्थान
धर्मशाला। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी की 12वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने इस बार बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वर्षों पुराने विद्यालय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विशेष रूप से, उसने मनोविज्ञान विषय में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए, जो उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचायक है। मुस्कान का कहना है कि वह भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाना चाहती हैं और मनोविज्ञान को अपने कॅरिअर की दिशा बनाएंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. कविता गोस्वामी को दिया, जिनके मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र की एएसपी अदिति सिंह ने मुस्कान सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद एएसपी ने छात्रों के साथ हाई टी में भाग लिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. भवन शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed